RNI MPHIN/2020/79363

Image
  • Home
  • Madhya Pradesh
  • महावीर जयंती पर दिगंबर जैन महिला मंडल की सराहनीय पहल, 50 कुपोषित बच्चों को वितरित की पोषण किट।

महावीर जयंती पर दिगंबर जैन महिला मंडल की सराहनीय पहल, 50 कुपोषित बच्चों को वितरित की पोषण किट।

बालाघाट

 महावीर जयंती के पावन अवसर पर दिगंबर जैन महिला मंडल, बालाघाट द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, बालाघाट ग्रामीण परियोजना के सहयोग से एक सराहनीय पहल की गई।

इसके तहत चिन्हांकित 50 कुपोषित बच्चों को पोषण किट वितरित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की सदस्यों द्वारा श्री णमोकार महामंत्र के मंगलाचरण के साथ हुआ। इस दौरान भगवान महावीर के उपदेशों को स्मरण करते हुए अहिंसा, जीव दया और सदाचार को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती उषा जैन एवं सचिव श्रीमती रंजू लता जैन ने बच्चों को पोषण किट वितरित किए। प्रवक्ता श्रीमती माधुरी जैन ने बताया कि यह नवाचार आधारित कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है।

वितरित पोषण किट में मोटे अनाज का आटा, मुरमुरा, गुड़, चना, मूंगफली, सोयाबीन की बड़ी एवं केले जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल रहे।
इस अवसर पर महावीर समिति के अध्यक्ष श्री आदित्य सेठिया, दिगंबर पंचायत कमेटी के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र जैन एवं कोषाध्यक्ष श्री नीलेश बाकलीवाल ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में महिला मंडल की संरक्षिका श्रीमती सुषमा ज्योति मीना सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान 0 से 6 वर्ष के बच्चों की माताओं को बच्चों के पोषण, देखभाल एवं वृद्धि निगरानी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। इस दौरान बालाघाट ग्रामीण के परियोजना अधिकारी श्री शैलेन्द्र चौकसे, पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री शरद ज्योतिषी का विशेष सहयोग रहा।

Latest Recipes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top