कटंगी / बालाघाट
क्षेत्र के प्रमुख जलस्रोतों के लगातार सूखने और भूजल स्तर में गिरावट के कारण उत्पन्न गंभीर स्थिति को देखते हुए राजीव सागर वृहद परियोजना कुड़वा से बावनथड़ी नदी में नियंत्रित रूप से पानी छोड़ा गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी की उपस्थिति में
परियोजना के सेंट्रल स्पिलवे के गेट क्रमांक 3 एवं 4 को दोपहर 1:55 बजे 30 सेंटीमीटर तक खोला गया, जिससे 55.39 क्यूमेक जल बावनथड़ी नदी में प्रवाहित किया गया।
के अधीक्षण यंत्री श्री यू.एस. परते, एसडीएम श्री के.सी. ठाकुर, बांध प्रभारी एवं जल संसाधन उपसंभाग क्रमांक-4 कुड़वा के अधिकारी, जल संसाधन नहर उपसंभाग कटंगी की प्रभारी उपयंत्री सुश्री कंचन टेकाम, सुश्री प्रीति बल्ले, ई एंड एम उपयंत्री श्री संजय भलावी, जल संसाधन सर्वेक्षण संभाग बालाघाट के एसएसी श्री अविनाश रीड सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा बांध के पूर्व प्रभारी एवं वर्तमान में सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री श्री भीमटे, कमांड एरिया के पूर्व संस्था अध्यक्ष, सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी मौके पर मौजूद रहे।
















