• Home
  • Madhya Pradesh
  • रेत माफियाओ पर खनिज विभाग का प्रहार धपेरा मे तीन ट्रेक्टर जब्त ।
Image

रेत माफियाओ पर खनिज विभाग का प्रहार धपेरा मे तीन ट्रेक्टर जब्त ।

लालबर्रा

रेत का अवैध खनन एवं परिवहन करने पर 03 ट्रेक्‍टर जब्‍त ।

कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देश पर खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा 
जिले में खनिज के अवैध उत्‍खनन एवं परिवहन पर सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 14 नवम्‍बर को लालबर्रा तहसील के अंतर्गत ग्राम धपेरा में रेत का अवैध खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर 03 ट्रेक्‍टर को जब्‍त किया गया है।
उपसंचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि 14 नवम्‍बर को खनिज निरीक्षक सुरेश कुमार कुलस्ते, खनिज सिपाही रजनीश तिवारी, परसराम काकोटे, मोहन जैतवार की टीम द्वारा ग्राम धपेरा में छापामार कार्यवाही की गई। 
इस दौरान रेत के अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्‍त पाए जाने पर ट्रेक्‍टर क्रमांक एमपी-54-एए-1198 वाहन चालक हिमांशु पिता धर्मेंद्र धनकरे ।
ट्रेक्‍टर क्रमांक एमपी-50-एएए-2904 वाहन चालक जितेन्‍द्र पिता भजन लाल पिछोडे ।
ट्रेक्‍टर क्रमांक एमपी-50-एएए-0754 वाहन चालक महेन्‍द्र पिता भजन लाल पिछोडे को जब्‍त कर कलेक्‍ट्रेट कार्यालय स्थित खनिज शाखा प्रांगण में खड़ा कराया गया है। 
इन वाहनो के मालिको के विरूद्ध मप्र खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम,2022 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही के लिए कलेक्टर न्‍यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top