• Home
  • Madhya Pradesh
  • रेत समूह ठेका समर्पण को लेकर चल रही चर्चाओं परउप संचालक खनिज ने स्थिति स्पष्ट की।
Image

रेत समूह ठेका समर्पण को लेकर चल रही चर्चाओं परउप संचालक खनिज ने स्थिति स्पष्ट की।

बालाघाट में रेत समूह ठेका समर्पण को लेकर स्थिति स्पष्ट, आवेदन अब तक स्वीकार नहीं

बालाघाट। जिले में रेत समूह ठेका समर्पण को लेकर फैली चर्चाओं के बीच उप संचालक खनिज ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि संबंधित आवेदन अब तक स्वीकार नहीं किया गया है।
उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने जानकारी दी कि एम.डी.ओ. (Mine Developer and Operator) द्वारा गठित एस.पी.वी. वैनगंगा माइनिंग वर्क्स प्रा.लि. द्वारा मध्यप्रदेश स्टेट माइनिंग कारपोरेशन लिमिटेड, भोपाल को दिनांक 12 दिसंबर 2025 को जिला बालाघाट रेत समूह के ठेका समर्पण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है, लेकिन वर्तमान तिथि तक यह आवेदन निगम द्वारा स्वीकार नहीं किया गया है।
नियमों के तहत ही होता है ठेका समर्पण
उप संचालक खनिज ने बताया कि मध्यप्रदेश रेत (खनन, परिवहन, भण्डारण एवं व्यापार) नियम 2019 के नियम 16 में 26 मई 2023 को किए गए 
संशोधन के अनुसार—
किसी भी रेत समूह का समर्पण तीन माह पूर्व सूचना देकर किया जा सकता है।
राज्य शासन या निगम को देय समस्त बकाया राशि का भुगतान अनिवार्य है।
बकाया चुकता होने के बाद राज्य शासन के अनुमोदन से ही ठेका समर्पण स्वीकार किया जाता है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एक बार समर्पण का आवेदन प्रस्तुत हो जाने के बाद वह अपृथकरणीय (Irrevocable) होता है तथा निर्धारित समयावधि में राज्य शासन द्वारा उस पर निर्णय लिया जाता है। 
आवेदन प्राप्त होते ही निगम द्वारा पुनः निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की जाती है।
6 माह पूर्व आवेदन पर विचार नहीं
नियमों के अनुसार यदि ठेका समाप्ति की तिथि से छह माह पूर्व समर्पण आवेदन प्रस्तुत किया जाता है, तो उस पर विचार नहीं किए जाने का भी प्रावधान है।
भंडारण रेत हटाना अनिवार्य
इसके अतिरिक्त उप संचालक खनिज ने बताया कि म.प्र. रेत नियम 2019 के नियम 18(11) में किए गए संशोधन के तहत—
अनुज्ञा समाप्त या निरस्त होने पर
अनुज्ञप्तिधारी को एक माह के भीतर भण्डारण स्थल से उपलब्ध रेत हटाना अनिवार्य है।
निर्धारित समय में रेत न हटाने की स्थिति में रेत को राजसात (जब्त) किए जाने का प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आगे की कार्यवाही नियमों के अनुसार की जाएगी।
 स्पष्ट है कि फिलहाल बालाघाट रेत समूह का ठेका समर्पण स्वीकार नहीं हुआ है और आगे की प्रक्रिया राज्य शासन एवं निगम के निर्णय पर निर्भर है।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top