सिंगोड़ी में गूंजेगा सामाजिक जागरण का संदेश, फुले- बाबा साहेब आम्बेडकर जयंती पर चार दिवसीय महोत्सव I
ग्राम सिंगोड़ी, तहसील वारासिवनी में Jyotirao Phule एवं B. R. Ambedkar की जयंती के उपलक्ष्य में 11 से 14 अप्रैल 2026 तक विविध सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दी बुद्धिस्ट सोसायटी, ग्राम शाखा सिंगोड़ी के तत्वावधान में संपन्न होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत 11 अप्रैल (शनिवार) को शाम 7 बजे रमा आई बुद्ध विहार से फुले चौक तक कैंडल मार्च के साथ होगी। इसके पश्चात फुले चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी।
12 अप्रैल (रविवार) को सुबह 9 बजे महापुरुषों के जीवन पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित होगी।
13 अप्रैल (सोमवार) को रात्रि 8 बजे गीत, कविता, नृत्य एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य समारोह 14 अप्रैल (मंगलवार) को शाम 5 बजे आयोजित होगा, जिसमें भीम संदेश पैदल रैली निकाली जाएगी। इसके पश्चात त्रिशरण पंचशील पूजा-वंदना, महापुरुषों के जीवन पर व्याख्यान एवं भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
👉 आयोजक 👈
सरक्षक – सुभाष गजभिये आशीष शेन्डे ( अध्यक्ष ) उपाध्यक्ष – नंदकिशोर शेन्डे सचिव – राजेन्द्र गजभिये सह . – सचिव – प्रविण गजभिये कोषाध्यक्ष – शुभम गजभिये ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने की अपील की है।




