• Home
  • Madhya Pradesh
  • सिवनी में 16 जनवरी को सीताफल आधारित कार्यशाला
Image

सिवनी में 16 जनवरी को सीताफल आधारित कार्यशाला

एक जिला–एक उत्पाद योजना के तहत सिवनी में 16 जनवरी को सीताफल आधारित कार्यशाला

सिवनी।
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीआईडीसी), जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक जिला–एक उत्पाद योजना के अंतर्गत सीताफल आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 16 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे से होटल साईं रेसीडेंसी, सिवनी में किया जाएगा।

सहायक संचालक, उद्यानिकी विभाग डॉ. आशा उपवांशी वसेवार ने बताया कि कार्यशाला में एक जिला–एक उत्पाद योजना के तहत जिले के लिए चयनित फसल सीताफल की उन्नत खेती तकनीक, विपणन, एवं प्रसंस्करण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जाएगी। इससे किसानों और उद्यमियों को उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ बेहतर बाजार से जोड़ने में मदद मिलेगी।
कार्यशाला में जिले के सीताफल उत्पादक कृषक, सीताफल आधारित एफपीओ के सदस्य, प्रसंस्करण इकाइयों के उद्यमी तथा सीताफल क्रेता-विक्रेता सहभागिता करेंगे। इस दौरान प्रतिभागी अपने अनुभव साझा करेंगे और सीताफल आधारित आजीविका संवर्धन, मूल्य संवर्धन, एवं रोजगार के नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
प्रशासन का उद्देश्य इस कार्यशाला के माध्यम से सीताफल उत्पादन को संगठित स्वरूप देना, किसानों की आय बढ़ाना तथा जिले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक किसानों एवं उद्यमियों से सहभागिता की अपील की गई है।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top