“1439 क्विंटल धान… सैकड़ों किसान… और पैसा एक भी नहीं!” रायसेन जिले के देवनगर क्षेत्र में किसानों के साथ लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां समनापुर निवासी हर्षित तिवारी ने इलाके के किसानों से करीब 1439 क्विंटल धान खरीद ली लेकिन भुगतान नहीं किया। पीड़ित किसान सोनू लोधी की शिकायत पर थाना देवनगर में मामला दर्ज हुआ। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे और एसडीओपी सोनाली गुप्ता के निर्देशन में देवनगर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक हरिओम अस्ताया की टीम ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय रायसेन में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोप है कि आरोपी ने किसानों से बड़ी मात्रा में धान खरीदकर भुगतान नहीं किया और इस तरह किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। अब सवाल यही है—किसानों की मेहनत की कमाई लौटेगी कब?

सैकड़ों किसानों से धान खरीदकर पैसा दबाने वाला व्यापारी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में!
Related Posts
17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।
बालाघाट चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…
मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत
प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…
किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?
नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।
प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…












