स्वच्छता सर्वेक्षण 2025–26 मलाजखंड में सिटिजन फीडबैक के लिए जन-जागरूकता अभियान तेज, घर-घर पहुंच रही टीम I नगर को स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल लाने के लिए नागरिकों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील।

0
image-2dc62b0797c9c9f227a4cd064dbe0281

मलाजखंड

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025–26 के तहत नगर पालिका परिषद मलाजखंड द्वारा शहर को स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान दिलाने के उद्देश्य से सिटिजन फीडबैक हेतु व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता टीम द्वारा घर-घर संपर्क कर नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।

इस दौरान बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर भी नागरिकों को स्वच्छता सर्वेक्षण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

स्वच्छता कर्मचारी एवं अधिकारी लोगों को मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सिटिजन फीडबैक देने की प्रक्रिया समझा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नागरिकों का एक सकारात्मक फीडबैक नगर की स्वच्छता रैंकिंग को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए वार्ड स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन, व्यापारियों एवं युवाओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं।
अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए पोस्टर, पंपलेट एवं माइक अनाउंसमेंट के माध्यम से भी स्वच्छता संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस मुहिम से जुड़ सकें।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिनेश बाघमारे ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में सिटिजन फीडबैक देने की अपील की, ताकि मलाजखंड नगर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सके और अपनी अलग पहचान बना सके।
      👉   निष्कर्ष  👈
************************
नगर पालिका का लक्ष्य है कि हर नागरिक इस अभियान में सहभागी बनकर अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श नगर बनाने में योगदान दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *