17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

0
image-329bdd403a0d13d4c2468e7181315dfc

बालाघाट

 चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह सामान्य स्थिति से काफी कम है। जिले की औसत सामान्य वार्षिक वर्षा 1447 मिलीमीटर है, जबकि 17 जुलाई तक सामान्यतः 521 मिलीमीटर वर्षा हो जानी चाहिए थी। इस प्रकार जिले में अब तक सामान्य से लगभग 190 मिलीमीटर कम बारिश दर्ज हुई है। वहीं पिछले वर्ष इसी अवधि में 614 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।

कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 जुलाई को सुबह 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में बालाघाट तहसील में 19 मिमी, वारासिवनी में 16 मिमी, बैहर में 4 मिमी, लांजी में 14 मिमी, कटंगी में 17 मिमी, किरनापुर में 12 मिमी, खैरलांजी में 13 मिमी, लालबर्रा में 7 मिमी, बिरसा में 6 मिमी, परसवाड़ा में 1 मिमी तथा तिरोड़ी में 16 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
1 जून से 17 जुलाई तक तहसीलवार वर्षा के आंकड़ों में वारासिवनी 453 मिमी के साथ सबसे आगे रहा, जबकि खैरलांजी में सबसे कम 169 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा बालाघाट में 440 मिमी, किरनापुर में 450 मिमी, बैहर में 424 मिमी, तिरोड़ी में 331 मिमी, लांजी में 319 मिमी, लालबर्रा में 299 मिमी, परसवाड़ा में 279 मिमी, कटंगी में 272 मिमी तथा बिरसा में 206 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार जिले के अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा में उल्लेखनीय कमी देखने को मिल रही है। वर्ष 2025 में इसी अवधि तक जिले में 614 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा घटकर 331 मिमी रह गया है। इससे कृषि कार्यों और खरीफ फसलों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *