न्यूज़ रिपोर्ट_कृष्ण कांत सोनी
रायसेन(एमपी) जिले में 01 जून 2022 से 11 जुलाई 2022 को प्रातः 08 बजे तक 356.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है जो कि गत वर्ष इसी अवधि में हुई औसत वर्षा से 78.5 मिलीमीटर अधिक है। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1197.1 मिलीमीटर है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून 2022 से 11 जुलाई 2022 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 341.4 मिलीमीटर, गैरतगंज में 358.6, बेगमगंज में 288.4, सिलवानी में 371.4, गौहरगंज में 290, बरेली में 338, उदयपुरा में 427.6, बाड़ी में 394.5, सुल्तानपुर में 461.2 तथा वर्षामापी केन्द्र देवरी में 289.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
बीते 24 घंटे में 55 मिलीमीटर औसत वर्षा
जिले में बीते 24 घंटे में 11 जुलाई 2022 को प्रातः 08 बजे तक 55 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 86.4, गैरतगंज में 15.2, बेगमगंज में 19.4, सिलवानी में 16.2, गौहरगंज में 73, बरेली में 52, उदयपुरा में 62, बाड़ी में 51.5, सुल्तानपुर में 132 तथा वर्षामापी केन्द्र देवरी में 41 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ