सिवनी प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण सिवनी ने जानकारी देकर बताया कि कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्री विजय नवजीवन पवार के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय द्वारा जारी निर्देशानुसार, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जॉली ग्रांट, देहरादून (उत्तराखंड) द्वारा स्वामी राम मानवतावादी पुरूस्कार 2024 के लिए आवेदन 15 सितम्बर 2024 तक किये गये हैं। जिसकी विस्तृत जानकारी https:/srhu.edu.in/ swami-rama-humanitarian- awards/index.php पर उपलब्ध है।
श्री राजेश लिल्हारे, प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण सिवनी ने बताया कि, सिवनी जिले के किसी व्यक्ति/संस्थान द्वारा निःस्वार्थ रूप से विगत 10 वर्षो में समाज में बदलाव हेतु उल्लेखनीय कार्य किया हो तो विस्तृत जानकारी के साथ प्रस्ताव स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय को आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए श्री संदीप परते, समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी मो.नं. 8964007653 से सम्पर्क कर सकते हैं।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ