छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव ने 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर जिलेवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के मंगल की कामना की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शेषराव यादव ने कहा कि भगवान शिव शंकर सदा शाश्वत है। वे सदासर्वदा जीव मात्र की रक्षा करते हैं। इसलिए ही उन्हें महाकाल के रूप में संबोधित किया जाता है। वे जल और विल्व पत्र से प्रसन्न हो जाते हैं, इसलिए भोले भंडारी हैं। श्री शेषराव यादव ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व को सभी मिलजुलकर मनायें और भगवान भोलेनाथ से समाज के कल्याण के उद्देश्य से त्याग करने की प्रेरणा लें।