RNI MPHIN/2020/79363

Image
  • Home
  • Madhya Pradesh
  • 29 हाईस्‍कूल एवं हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूलों में 49.25 लाख रुपए से हुए सामान्‍य मरम्‍मत कार्य पूर्ण।

29 हाईस्‍कूल एवं हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूलों में 49.25 लाख रुपए से हुए सामान्‍य मरम्‍मत कार्य पूर्ण।

बालाघाट

जिले के शासकीय हाईस्‍कूल एवं हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूलों में अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्त्वपूर्ण पहल करते हुए अनुरक्षण मद के अंतर्गत शाला भवनों की सामान्‍य मरम्‍मत, रंगाई-पुताई एवं आवश्यक सुधार कार्य कराए गए।

इन कार्यों के लिए कुल 49 लाख 25 हजार रुपए की राशि आवंटित की गई थी, जिससे संबंधित सभी विद्यालयों में कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री अश्विनी उपाध्‍याय ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालयों की आवश्यकताओं के अनुरूप राशि का वितरण किया गया। इस अंतर्गत शासकीय हाईस्‍कूल ऑवलाझरी को 2 लाख 50 हजार रुपए, हाईस्‍कूल खुरसोडी को 1 लाख 25 हजार रुपए, हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल गुडरू को 2 लाख 50 हजार रुपए, हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल कटंगझरी को 1 लाख 50 हजार रुपए, हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल टेकाडी-ला को 1 लाख 70 हजार रुपए, हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल नेवरगांव को 1 लाख 20 हजार रुपए तथा हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल कनकी को 2 लाख 50 हजार रुपए की राशि आवंटित की गई।
इसी प्रकार हाईस्‍कूल मुरझड को 1 लाख 50 हजार रुपए, हाईस्‍कूल पाला को 1 लाख 25 हजार रुपए, हाईस्‍कूल लवेरी को 1 लाख 45 हजार रुपए, हाईस्‍कूल बेलगांव को 1 लाख 35 हजार रुपए, हाईस्‍कूल देवगांव को 1 लाख 50 हजार रुपए, हाईस्‍कूल गजपुर को 1 लाख 75 हजार रुपए, हाईस्‍कूल खरखडी को 1 लाख 50 हजार रुपए तथा हाईस्‍कूल लावनी को 1 लाख 25 हजार रुपए प्रदान किए गए।
हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल कटोरी एवं अमई को 1 लाख 75-1 लाख 75 हजार रुपए, हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल पिपरिया-भांडी को 2 लाख 50 हजार रुपए, हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल मेंढकी को 1 लाख 75 हजार रुपए, हाईस्‍कूल थानेगांव को 1 लाख 25 हजार रुपए, हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल महकेपार को 2 लाख 25 हजार रुपए तथा हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल वरूड को 1 लाख 50 हजार रुपए की राशि आवंटित की गई।
इसके अतिरिक्त हाईस्‍कूल दिग्‍धा को 1 लाख 35 हजार रुपए, हाईस्‍कूल सावंगी को 1 लाख 65 हजार रुपए, हाईस्‍कूल कुल्‍पा को 2 लाख 10 हजार रुपए, हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल बहेला को 2 लाख 25 हजार रुपए, हाईस्‍कूल घंसा को 1 लाख 35 हजार रुपए, हाईस्‍कूल बिसोनी को 1 लाख 25 हजार रुपए तथा हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल पाथरगांव को 1 लाख 75 हजार रुपए की राशि अनुरक्षण मद में प्रदान की गई।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री उपाध्‍याय ने बताया कि शाला प्राचार्य की अध्यक्षता में गठित भवन प्रबंधन समितियों द्वारा नियमानुसार कार्य कराए गए। आवंटित राशि से शाला भवनों की मरम्‍मत, रंगाई-पुताई एवं आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से विद्यालयों का शैक्षणिक वातावरण अधिक सुरक्षित, स्वच्छ एवं आकर्षक हुआ है, जिससे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी।

Latest Recipes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top