ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

किसानों के नाम पर धान बेचने की कोशिश नाकाम, अजय ट्रेडर्स की 112 बोरी धान सील l

बालाघाट।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने एवं किसानों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देश पर जिले में धान व्यापारियों एवं राइस मिलर्स के प्रतिष्ठानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है।

 यह कार्रवाई राजस्व, खाद्य आपूर्ति तथा वेयरहाउसिंग विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यापारी या बिचौलिया किसानों के नाम पर अवैध रूप से धान का विक्रय न कर सके तथा समर्थन मूल्य योजना का दुरुपयोग न हो।
इसी क्रम में 20 दिसंबर को अधिकारियों की संयुक्त टीम ने पौनी मोहगांव क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में धान का अवैध भंडारण पकड़ा। जांच में अजय ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान से 112 बोरी धान बरामद की गई। तहसीलदार बिरसा के निर्देश पर उक्त धान को जब्त कर सीलिंग की कार्रवाई की गई।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि समर्थन मूल्य पर उपार्जन की अवधि समाप्त होने तक जब्त धान की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
प्रशासन ने दो टूक कहा है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता, नियमों के उल्लंघन अथवा किसानों के हक पर डाका डालने की कोशिश को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में इस प्रकार की निरीक्षण एवं कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे और किसानों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

       प्रताप गेडाम- क्राइम रिपोर्टर

               अभयवाणी न्यूज
                    बालाघाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *