ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

जिले में ‘ईट राइट इंडिया’ अभियान के तहत खाद्य व्यवसायियों को प्रशिक्षण वारासिवनी में होटल-रेस्टोरेंट का निरीक्षण, नोटिस जारी।

बालाघाट

कलेक्टर श्री मृणाल मीणा के निर्देशानुसार एवं अभिहित अधिकारी डॉ. परेश उपलप के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा जिले में * ईट राइट इंडिया* अभियान के अंतर्गत खाद्य व्यवसायियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा मिलावट पर प्रभावी रोक लगाना है।

इसी क्रम में दिनांक 5 फरवरी 2026 को बालाघाट में
————————-
 23, 6 फरवरी को लांजी में 31, 7 फरवरी को
————————————————-
 किरनापुर में 18, 8 फरवरी को बैहर में 27, 9 फरवरी
 को कटंगी में 7 तथा 10 फरवरी को वारासिवनी में 30 खाद्य व्यवसायियों को FoSTaC (फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन) के अंतर्गत प्रशिक्षण देकर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। विभाग द्वारा 11 फरवरी को खैरलांजी में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सतत निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 10 फरवरी को वारासिवनी स्थित कायनात होटल का निरीक्षण किया गया, जहां किचन में स्वच्छता संबंधी अनियमितताएं पाए जाने पर धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया है। भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान होटल से दही एवं दाल के नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। साथ ही वारासिवनी बस स्टैंड क्षेत्र में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला (एमएफटीएल) के माध्यम से नमक, मिर्च-मसाले सहित 25 नमूनों की स्पॉट टेस्टिंग की गई।
इसके अतिरिक्त लालबर्रा रोड स्थित गुरु नानक हॉल के सामने लगभग 30 खाद्य व्यवसायियों के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता एवं सुरक्षित खाद्य प्रथाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वाजिद मोहीब, श्री योगेश डोंगरे एवं श्रीमती गीता टांडेकर उपस्थित रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार की कार्रवाई एवं जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *