ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

सिवनी में शिक्षा सुधार को बढ़ावा, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किए कई कार्य उद्घाटित

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण
विद्यालय परिसर में शिक्षा-सुधार हेतु 5 लाख की विधायक निधि से हुए कार्य समर्पित

सिवनी, 27 नवम्बर 2025 (गुरुवार)।
सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने आज विभिन्न विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण करते हुए शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

आज दोपहर 12:00 बजे महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक ने सर्वप्रथम विद्यालय परिसर में स्थापित महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। तत्पश्चात मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा विधायक मुनमुन का ससम्मान स्वागत किया गया।

5 लाख की विधायक निधि से पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण

विधायक निधि से स्वीकृत 5 लाख रुपये की राशि से विद्यालय में छत मरम्मत, भवन रंगाई एवं अन्य आवश्यक कार्य पूर्ण किए गए। इन सभी कार्यों का लोकार्पण विधायक दिनेश राय मुनमुन के करकमलों से किया गया।

अपने उद्बोधन में विधायक ने कहा—
“शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण का आधार है। हमारी प्राथमिकता छात्राओं के लिए सुरक्षित और आधुनिक शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना है। शिक्षित होना और गुरुजनों का सम्मान करना प्रत्येक विद्यार्थी का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि यह राशि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और बालिकाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दी गई है।

गरिमामय उपस्थिति

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजय पांडे (अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति PG कॉलेज), आराधना राजपूत (प्राचार्य), आशीष कुमार सोनी, संजीव राय, आरती सोनी (पालक अध्यक्ष), राजीव धागट, प्रदीप वर्मा, रश्मि राय, एलपी चौधरी, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।

गौ प्रतिष्ठा शत चंडी महायज्ञ में सहभागिता

इसी क्रम में गत दिवस विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने नंदिनी गौशाला सर्वसिद्धि आश्रम घूरवाड़ा में आयोजित गौ प्रतिष्ठा शत चंडी महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन में भी सहभागिता की। वहां उन्होंने कथावाचक पं. विपिन बिहारी महाराज का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किय


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *