कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन
में जिले में अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार, 30 मार्च को ग्राम भटेरा में अवैध रूप से भंडारित रेत के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की गई।
खनिज विभाग, पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई करते हुए लगभग 150 ट्रॉली अवैध रेत जब्त की। कार्रवाई के दौरान नियमानुसार जब्त रेत को पुनः नदी में डलवाया गया तथा रेत को नष्ट (मटियामेट) करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।
उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि जिले में अवैध खनन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

















Leave a Reply