ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

राजीव सागर परियोजना से बावनथड़ी नदी में छोड़ा गया पानी । पेयजल संकट से मिलेगी राहत, विधायक गौरव सिंह पारधी की मौजूदगी में खोले गए स्पिलवे गेट ।

कटंगी / बालाघाट
क्षेत्र में भीषण गर्मी और लगातार गहराते पेयजल संकट के बीच रविवार 17 मई 2026 को आमजन को बड़ी राहत मिली। विधायक गौरव सिंह पारधी की उपस्थिति में राजीव सागर वृहद परियोजना कुड़वा के सेंट्रल स्पिलवे के गेट क्रमांक 3 एवं 4 को दोपहर 1:55 बजे 30 सेंटीमीटर तक खोलकर 55.39 क्यूमेक जल बावनथड़ी नदी में प्रवाहित किया गया।

इस दौरान अधीक्षण यंत्री जल संसाधन विभाग श्री यू.एस. परते, एसडीएम श्री के.सी. ठाकुर, बांध प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उपसंभाग क्रमांक-4 कुड़वा, जल संसाधन नहर उपसंभाग कटंगी की प्रभारी उपयंत्री सुश्री कंचन टेकाम, सुश्री प्रीति बल्ले, ई एंड एम उपयंत्री श्री संजय भलावी, जल संसाधन सर्वेक्षण संभाग बालाघाट के एसएसी श्री अविनाश रीड, बांध के पूर्व प्रभारी एवं वर्तमान में सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री श्री भीमटे सहित कमांड एरिया के पूर्व संस्था अध्यक्ष, सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी और जलस्रोतों के सूखने से पेयजल संकट गंभीर होता जा रहा था। ऐसे में राजीव सागर परियोजना से नियंत्रित रूप से पानी छोड़े जाने से आसपास के क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता बेहतर होगी तथा आम नागरिकों को राहत मिलेगी।
विधायक गौरव सिंह पारधी ने कहा कि जनता को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और जल संकट की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग समन्वय बनाकर लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार आगे भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, ताकि लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।
जल छोड़े जाने के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
                       ✍️
        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *