ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

खैरमाता मंदिर में जल गंगा अभियान के तहत वृक्ष पूजन, संरक्षण की दिलाई शपथ।

बैहर । बालाघाट

 कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बैहर नगर में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

अभियान के तहत खैरमाता मंदिर परिसर में नगर विकास प्रस्फुटन समिति बैहर एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) की सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती साक्षी दुबे के सहयोग से वृक्ष पूजन, जल स्रोतों की साफ-सफाई तथा जल संरक्षण की शपथ दिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगरवासियों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान माता के भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने श्रद्धा के साथ सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया।
विकासखंड समन्वयक महेश पटले, परामर्शदाता शिवनाथ यादव, सुरेश यादव, आकांक्षा तेकाम, अभय यादव एवं संदीप बिसेन ने उपस्थित जनसमूह एवं सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों को जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई। उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण, जल के समुचित उपयोग एवं स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर श्रीमती लता बहेश्वर, सुधा सेन, दुर्गा परवार, मनीष यादव, श्वेता सोनी, रीता यादव, संगीता नगपुरे, अंजली पांचे, संध्या मांगरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से “जल है तो कल है” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *