ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

बार रूम अध्यक्ष पर अवैध वसूली का आरोप, पुलिस से की शिकायत।

बालाघाट

जिला न्यायालय एवं तहसील परिसर के आसपास कार्यरत दस्तावेज लेखक एवं स्टांप विक्रेताओं ने जिला अधिवक्ता संघ (बार रूम) अध्यक्ष पर अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उनसे प्रति व्यक्ति 600 रुपये प्रतिमाह की मांग की जा रही है।

इस संबंध में दस्तावेज लेखक एवं स्टांप वेंडर संघ के प्रतिनिधियों ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत की प्रतिलिपि बार काउंसिल, पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को भी भेजे जाने की जानकारी दी गई है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार हाल ही में संघ अध्यक्ष अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचे और लाइसेंसों की जांच के बाद उन्हें वहां बैठकर कार्य करने से रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद प्रत्येक व्यक्ति से 600 रुपये मासिक देने की मांग की गई।
दस्तावेज लेखक एवं स्टांप विक्रेताओं का कहना है कि वे वर्षों से न्यायालय परिसर के बाहर वैध रूप से कार्य कर रहे हैं तथा अपने परिवार का भरण-पोषण इसी व्यवसाय से करते हैं। ऐसे में अतिरिक्त राशि देना उनके लिए संभव नहीं है।
पीड़ितों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। मामले को लेकर बार काउंसिल एवं जिला प्रशासन से भी हस्तक्षेप की अपेक्षा जताई गई है।
               ✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *