ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

एसएसपी महाविद्यालय वारासिवनी में राष्ट्रीय गणित दिवस, रामानुजन को किया गया स्मरण।

वारासिवनी।

शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय, वारासिवनी में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत दिसंबर माह की गतिविधियों के तहत महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में महाविद्यालय के इंदिरा कक्ष में उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एस. गेडाम, वरिष्ठ प्राध्यापिका एवं विभागाध्यक्ष (राजनीतिशास्त्र) डॉ. सरिता कोल्हेकर, कार्यक्रम प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष (वाणिज्य) डॉ. पूर्णिमा कुमरे, प्रोफेसर सरिता नागवंशी तथा कार्यक्रम संयोजक कु. आकांक्षा डोंगरे विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में छात्राओं द्वारा पोस्टर निर्माण, रंगोली, निबंध लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। इसके साथ ही मंचीय कार्यक्रमों के अंतर्गत “गणित के क्षेत्र में भारतीय ज्ञान परंपरा का अवदान” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सरिता कोल्हेकर ने अपने उद्बोधन में दैनिक जीवन में गणित की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गणित विषय के महत्व से अवगत कराया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका श्रीमती मोनिका सोनी, सुश्री शिखा देवगीरकर, श्रीमती विनिता देशमुख, श्रीमती शिल्पा वासनिक, श्रीमती मनीषा सहारे एवं श्री पराग पालेवार द्वारा निभाई गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. प्रवीण पन्द्रे, डॉ. अनिरुद्ध सिंह काकोड़िया, प्रो. वी.के. सिंह, प्रो. हिमांशु गुरदे, डॉ. टीना बिसेन सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. कृष्णा पराते द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. पूर्णिमा कुमरे ने किया।

           प्रताप गेडाम – जिला क्राइम रिपोर्टर
              अभयवाणी न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *