ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

घर के आंगन में नल से शुद्ध जल, ग्रामीणो के चेहरेे पर आयी मुस्कान ।

बालाघाट

जिले के  वारासिवनी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कटंगटोला ग्राम पंचायत सिंगोड़ी मे जल जीवन मिशन

के प्रभावी क्रियान्वयन ने ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव की मिसाल पेश की है। इस बदलाव की सजीव साक्षी समस्त ग्रामीण जन है , जिनके चेहरे की मुस्कान अब हर दिन घर के आंगन में लगे नल से बहते शुद्ध पेयजल की कहानी कहती है।

ग्रामीणो ने बताया कि पुर्व मे उनके परिवार को पानी के लिए रोजाना संघर्ष करना पड़ता था। कभी हैंडपंप

तो कभी दूर स्थित जलस्रोतों पर निर्भर रहना मजबूरी

थी। विशेषकर गर्मी के दिनों में जल संकट और गंभीर हो जाता था। पानी लाने में लगने वाला समय घर के अन्य कामों पर सीधा असर डालता था, जिससे दिनचर्या बाधित होती थी।

लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। जल जीवन मिशन के तहत उनके घर को नल जल योजना का कनेक्शन मिला है और नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इससे न केवल समय की बचत हुई है, बल्कि स्वच्छ पानी मिलने से परिवार की स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ भी काफी हद तक कम हुई हैं।
ग्रामीणो का कहना है कि इस सुविधा ने गाँव की महिलाओं को सबसे बड़ी राहत दी है। अब उन्हें पानी के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती। बचा हुआ समय वे घर की आय बढ़ाने, बच्चों की देखभाल और अन्य रचनात्मक कार्यों में लगा पा रही हैं।
ग्राम कटंगटोला मे नल से जल की सुविधा ने ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर दिशा दी है। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता ने स्वास्थ्य, शिक्षा और दैनिक जीवन में स्पष्ट सुधार लाया है। ग्रामीणो का अनुभव इस बात की गवाही देता है कि जब योजनाएँ जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू होती हैं, तो उनका लाभ सीधे आमजन के जीवन में दिखाई देता है।
जल जीवन मिशन ने ग्राम कटंगटोला में केवल पानी ही नहीं पहुँचाया, बल्कि विश्वास, सुकून और बेहतर भविष्य की आशा भी प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *