• Home
  • Madhya Pradesh
  • डॉ. आंबेडकर जयंती _ 14 अप्रैल को जिला स्तरीय कार्यक्रम । सांदीपनि विद्यालय, बालाघाट में होगा मुख्य आयोजन।
Image

डॉ. आंबेडकर जयंती _ 14 अप्रैल को जिला स्तरीय कार्यक्रम । सांदीपनि विद्यालय, बालाघाट में होगा मुख्य आयोजन।

बालाघाट

भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को बालाघाट जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम सांदीपनि विद्यालय, बालाघाट में दोपहर 02 बजे जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम में बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र की सांसद महोदया सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शकुंतला डामोर के अनुसार, जिला मुख्यालय के साथ-साथ विभिन्न विकासखंडों में भी जयंती समारोह आयोजित किए जाएंगे। इनमें बैहर के आंबेडकर पार्क, बिरसा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, परसवाड़ा के आंबेडकर चौक, लांजी एवं किरनापुर जनपद पंचायत, वारासिवनी के ग्राम पंचायत रामपायली, खैरलांजी के खुर्सीपार, लालबर्रा के पनबिहरी तथा कटंगी के महकेपार शामिल हैं।
इन आयोजनों में डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन, उनके सामाजिक योगदान एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top