• Home
  • Madhya Pradesh
  • बिछिया–घुटास–डिंडोरी रोड की मरम्मत पर सवाल: हेलो नदी पुल पर बड़ा हादसा टलने के बाद भी प्रशासन खामोश
Image

बिछिया–घुटास–डिंडोरी रोड की मरम्मत पर सवाल: हेलो नदी पुल पर बड़ा हादसा टलने के बाद भी प्रशासन खामोश

बिछिया–घुटास–डिंडोरी रोड की मरम्मत पर सवाल: हेलो नदी पुल पर बड़ा हादसा टलने के बाद भी प्रशासन खामोश

बिछिया | रिपोर्टर – कन्हैया धार

बिछिया से घुटास होते हुए डिंडोरी तक जाने वाले मुख्य मार्ग की डामर मरम्मत कार्य की पोल एक बार फिर खुल गई है। सड़क की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाने का दावा किया गया, लेकिन जमीनी हकीकत पूरी तरह अलग तस्वीर पेश कर रही है।

सड़क पर जगह–जगह गहरे गड्ढे, उखड़ा हुआ डामर और घटिया निर्माण सामग्री साफ संकेत देते हैं कि ठेकेदार और संबंधित एजेंसी ने केवल औपचारिकता निभाई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ है और सड़क निर्माण मात्र दिखावे का काम है।

सबसे गंभीर स्थिति हेलो नदी के पुल की है। पुल के दोनों ओर लगाए गए सुरक्षा डिवाइडर टूटे पड़े हैं, जिसके बावजूद अब तक किसी जनप्रतिनिधि, मंत्री या अधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली है।

बीते दिनों यहां एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक तेज़ रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पुल पर चढ़ गई। बस का आधा हिस्सा पुल पर और आधा हिस्सा हवा में लटक गया। ड्राइवर की सूझबूझ से यात्रियों की जान बच गई, वरना घटना बेहद दर्दनाक हो सकती थी।

स्थानीय लोगों ने सड़क और पुल की तत्काल मरम्मत, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और क्षेत्र की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग की है।

प्रशासन की चुप्पी अब यह बड़ा सवाल खड़ा कर रही है—आखिर हादसे का इंतज़ार किस बात का है?

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top