ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

2 महीने बाद सकुशल लौटी नाबालिग,

 

7 फरवरी को औबेदुल्लागंज से एक नाबालिग लड़की अचानक गायब हो गई थी! परिवार वालों की रातों की नींद उड़ गई और उन्होंने तुरंत थाने में किडनैपिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत तुरंत एक्शन लिया और मुखबिरों का जाल बिछा दिया। पूरे दो महीने तक पुलिस लगातार पतारसी करती रही, और फिर पुलिस की इसी सक्रियता के बीच वो लड़की खुद औबेदुल्लागंज थाने उपस्थित हो गई! पुलिस ने तुरंत वैधानिक कार्यवाही पूरी की और उसे सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया है, जिससे परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी यही है कि आखिर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने वाला वो अज्ञात आरोपी कौन है और वो पुलिस की गिरफ्त से बाहर क्यों है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *