ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

मंत्री आपके हैं तो फिर पराया व्यवहार क्यों,मंच भरा था, लेकिन पोस्टरों में एक चेहरा खाली रह गया…

  •  रायसेन के सांसद कप समापन समारोह में मंच सजा, भीड़ जुटी, बड़े चेहरे दिखे, मगर जिले के एकमात्र मंत्री की तस्वीर पोस्टरों और बैनरों से नदारद रही। कार्यक्रम खेल का था, चर्चा राजनीति की हो गई। सवाल उठे—क्या यह महज़ संयोग था या संकेत?

रायसेन में इन दिनों क्रिकेट से ज्यादा पोस्टरों की “एडिटिंग” चर्चा में है, क्योंकि सांसद कप के समापन समारोह में मंच से लेकर बैनरों तक जिले के एकमात्र मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल गायब दिखे और सवाल हवा में तैरता रहा कि खेल मैदान में था या राजनीति के ड्रॉइंग बोर्ड पर; कार्यक्रम संसदीय क्षेत्र का सही, पर गजब मोहन सरकार में रायसेन जिले से राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की तस्वीर तक न दिखे तो कानाफूसी तेज हो ही जाती है—कहते हैं काबिलियत से बने चेहरे अक्सर कुछ बड़े चेहरों को असहज कर देते हैं, और पोस्टर से गायब करना आसान है, दिलों से नहीं; सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल सत्ता पक्ष में न हों, यह अलग बात, पर मंत्री तो “आपके” ही हैं—फिर अपनापन कहाँ अटक गया? और समापन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा सहित बड़े बड़े दिग्गजों की मौजूदगी के बीच यह अनुपस्थिति और ज्यादा बोलती रही, केके रिपोर्टर पूछता है—माना राजनीति में जगह बनानी पड़ती है, पर अपने ही मंत्री के लिए जगह बची क्यों नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *