ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

VB-GRAMG ACT: रोजगार, आजीविका और आत्मनिर्भर गांव की दिशा में बड़ा कदम

छिंदवाड़ा /जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में विकसित भारत गारंटी फोर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण एक्ट (VB-GRAMG ACT) को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने योजना को गरीबी-मुक्त, रोजगारयुक्त, स्वयंपूर्ण और स्वावलंबी गांव के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया।
प्रेस वार्ता में कहा गया कि यह योजना नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विज़न को ज़मीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में ठोस प्रयास है। साथ ही, शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यह मिशन ग्रामीण भारत के लिए आशा और विश्वास का मजबूत आधार बन रहा है।
रोजगार के नए अवसर, विकास को गति
वक्ताओं ने बताया कि VB-GRAMG ACT के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से आजीविका के साधन बढ़ेंगे, जिससे गांवों में पलायन पर रोक लगेगी और आर्थिक मजबूती आएगी।
पारदर्शी व्यवस्था और सीधा लाभ
योजना का मुख्य उद्देश्य पारदर्शी व्यवस्था के साथ सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता तक पहुँचाना है। बेहतर बुनियादी सुविधाओं, रोजगार सृजन और सामाजिक सशक्तिकरण के जरिए गांवों को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रेस वार्ता में यह भी कहा गया कि VB-GRAMG ACT “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को मजबूत करता है और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। योजना की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *