• Home
  • Madhya Pradesh
  • महाराजपुर में अवैध शराब का भंडाफोड़, बीयर व विदेशी मदिरा जब्त ।
Image

महाराजपुर में अवैध शराब का भंडाफोड़, बीयर व विदेशी मदिरा जब्त ।

नरसिंहपुर

जिले में अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई।

कार्यालय कलेक्टर को प्राप्त शिकायत के आधार पर आबकारी विभाग एवं तहसीलदार की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर दबिश की गई।

यह कार्रवाई महाराजपुर क्षेत्र के आंगनतिराहा स्थित गरुण नाविक की दुकान पर की गई, जहां मदिरा के अवैध विक्रय की सूचना प्राप्त हुई थी। कार्रवाई के दौरान दुकान की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।
तलाशी के दौरान मौके से 17 बोतल बीयर, 6 कैन बीयर, 1 बोतल विदेशी मदिरा एवं 13 नग विदेशी मदिरा जब्त की गई। जब्त की गई मदिरा की कुल अनुमानित कीमत लगभग 9,500 रुपये आंकी गई है।
प्रशासन द्वारा आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध मदिरा विक्रय अथवा परिवहन की जानकारी हो, तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top