ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

अवैध शराब पर आबकारी विभाग का करारा प्रहार, 13,025 किलो महुआ लाहन व 650 लीटर मदिरा जब्त।

बालाघाट

जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान

के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अभियान के दौरान 13,025 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 650 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई, जबकि कुल 118 प्रकरण दर्ज किए गए।

यह कार्रवाई कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी अजीत एक्का के मार्गदर्शन में 18 फरवरी से 24 फरवरी 2026 के बीच जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश एवं छापामार कार्रवाई के रूप में की गई।

जब्त हाथ भट्टी मदिरा, देशी एवं विदेशी शराब तथा लाहन का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 14 लाख रुपये आंका गया है। बरामद लाहन को विधिवत नष्ट किया गया।

आबकारी टीम ने वृत-बालाघाट अंतर्गत खुटिया, बोरीटोला, पीपरटोला, सरेखा, धनसुआ; वृत-लांजी के कंडरा, लोहारा, सोगलपुर, देवगांव, चिखली; वृत-वारासिवनी के पिपरिया, चिचगांव, भेण्डारा, धपेरा, बकेरा; वृत-कटंगी के जमुनिया, पौनिया, जामरापानी, पुलपट्टा, संग्रामपुर, ढीमरूरीठ, गोरघाट, बोनकट्टा तथा वृत-बैहर के गोहारा, सुकतरा, मेंढकी, भण्डेरी, दलदला सहित अन्य ग्रामों में यह कार्रवाई अंजाम दी।
अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक रमाकांत बघेल, संदीप श्रीवास, मायावती मरावी, ज्योति सोनी सहित अधीनस्थ स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के निर्माण एवं व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *