ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

लांजी–हैदराबाद रूट पर सख़्ती: नियम तोड़ने वाली 4 बसों पर ₹21,400 का जुर्माना ।

बालाघाट

जिला प्रशासन ने लांजी से हैदराबाद जाने वाली बसों में लगातार मिल रही अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए बुधवार, 11 दिसंबर को बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया ।

कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा की गई जांच में कई बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जाते पाया गया।

जिला परिवहन अधिकारी श्री अनिमेष गढ़पाल ने बताया कि जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन कर संचालन कर रही कुल 4 बसों पर चालानी कार्रवाई करते हुए ₹21,400 का जुर्माना लगाया गया है।
ज्ञात हो कि लांजी से प्रतिदिन हैदराबाद के लिए बसें संचालित होती हैं, जिनके विरुद्ध नियम विरुद्ध संचालन की शिकायतें लगातार प्रशासन को मिल रही थीं। इसके बाद कलेक्टर ने परिवहन विभाग को तत्काल कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
निर्देशों के पालन में परिवहन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बसों की जांच की और दोषी पाए जाने पर जुर्माना लगाया।
परिवहन अधिकारी श्री गढ़पाल ने स्पष्ट किया कि यात्री सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे बस संचालक नियमों का पालन करें और यात्रियों को सुरक्षित व सहज यात्रा सुविधा उपलब्ध हो सके।

     जिला क्राइम रिपोर्टर – प्रताप गेडाम

                 अभयवाणी न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *