• Home
  • Madhya Pradesh
  • डॉमिनोज में बड़ी लापरवाही उजागर, वेज-नॉनवेज एक साथ मिलने पर जारी हुआ इंप्रूवमेंट नोटिस
Image

डॉमिनोज में बड़ी लापरवाही उजागर, वेज-नॉनवेज एक साथ मिलने पर जारी हुआ इंप्रूवमेंट नोटिस

डॉमिनोज को जारी हुआ इंप्रूवमेंट नोटिस, चलित खाद्य प्रयोगशाला से की गई गुणवत्ता जांच

सिवनी।
कलेक्टर शीतला पटले के निर्देशानुसार नागरिकों को स्वच्छ एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा जिलेभर में खाद्य प्रतिष्ठानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में 16 जनवरी को नगरीय क्षेत्र सिवनी के बाबरिया रोड स्थित , पंजाबी तड़का तथा छिंदवाड़ा रोड स्थित मिड वे ट्रीट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही उनकी गुणवत्ता जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताएं

निरीक्षण के समय डॉमिनोज में वेज एवं नॉनवेज सामग्री एक ही स्थल पर रखी हुई पाई गई, जिसे खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मानते हुए संबंधित प्रतिष्ठान को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।

साथ ही—

  • डॉमिनोज से टमाटर पूरी का नमूना
  • पंजाबी तड़का से पनीर का नमूना

गुणवत्ता परीक्षण के लिए लिया गया।

अन्य स्थानों से भी लिए गए नमूने

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा इसी कार्रवाई के तहत—

  • धनौरा तहसील स्थित पवन दूध डेयरी से पनीर एवं गाय-भैंस का मिश्रित दूध
  • ग्राम नई पिपरिया स्थित ललित सेन किराना स्टोर से पिसी सौठ

के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे गए हैं।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी जिलेभर में इसी प्रकार निरीक्षण एवं नमूना जांच की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top