मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत
बालाघाट जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित जनकल्याण शिविरों में कृषि विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती एवं खरीफ फसल प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को उत्पादन बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए वैज्ञानिक एवं उन्नत कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया।
नरवाई प्रबंधन, डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर), प्राकृतिक खेती, हरी खाद तथा धान और अरहर फसल प्रदर्शनों की जानकारी दी गई। वहीं लालबर्रा के बकोड़ा ग्राम में डीएसआर पद्धति, नरवाई प्रबंधन तथा मूंग-उड़द फसलों की गिरदावरी प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।
आयोजित शिविर में किसानों को नमक घोल से बीज उपचार की वैज्ञानिक विधि तथा डीएसआर तकनीक से धान की बुवाई के लाभ बताए गए। साथ ही वनाधिकार पट्टा धारक किसानों को ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण की जानकारी भी प्रदान की गई।
















Leave a Reply