ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

कटंगटोला में नल-जल योजना पुनः बहाल, ग्रामीणों को मिली राहत। मोटर खराब होने से बाधित हुई थी जलापूर्ति, त्वरित मरम्मत से फिर शुरू हुआ पेयजल वितरण।

कटंगटोला / रामपायली / बालाघाट

ग्राम कटंगटोला में नल-जल योजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति पुनः सुचारु होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

ए व्ही कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा गांव में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए किए गए कार्य की ग्रामीणों ने सराहना की है।

ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या गंभीर हो जाती है, लेकिन नल-जल योजना के माध्यम से उन्हें नियमित पेयजल उपलब्ध हो रहा था। इसी बीच पानी की मोटर खराब हो जाने से कुछ दिनों तक जलापूर्ति बाधित रही, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
समस्या की जानकारी मिलते ही कंपनी के सुपरवाइजर परमानंद एरपूड़े ने तत्परता दिखाते हुए नई मोटर की व्यवस्था करवाई

और जलापूर्ति को शीघ्र बहाल कराया। इसके बाद गांव में पुनः पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है।

नल-जल योजना के सुचारु संचालन से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामवासियों ने ए व्ही कंस्ट्रक्शन कंपनी तथा सुपरवाइजर परमानंद एरपूड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
         ✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *