• Home
  • Madhya Pradesh
  • किरनापुर जनपद की 10 ग्राम पंचायतों में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित ।
Image

किरनापुर जनपद की 10 ग्राम पंचायतों में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित ।

बालाघाट

जनपद पंचायत किरनापुर

की 10 ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों और वित्तीय लेन-देन में कथित अनियमितताओं की शिकायतों के बाद जिला पंचायत प्रशासन ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया है। जांच टीम को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कोसमी निवासी संजय अजीत द्वारा कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शिकायत सौंपकर आरोप लगाया गया था कि विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों के नाम पर फर्जी बिल लगाए गए, मद परिवर्तन कर राशि का उपयोग किया गया तथा कर मद की राशि में भी अनियमितता बरती गई। शिकायत में ग्राम सुसवा , बेलगांव, देवगांव , मौदा, धड़ी , दत्ता , बुढ़ी, अकोला, पीपलगांव खुर्द, मंगोलीकला सहित अन्य पंचायतों में पंद्रहवें वित्त आयोग की राशि के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया गया है। 
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देश पर किरनापुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने चार सदस्यीय जांच दल गठित किया है। टीम में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश तिवारी, सहायक यंत्री टी.पी. परते, खंड पंचायत अधिकारी बेनेश्वर बिसेन पंचायत समन्वय अधिकारी बी.एस. सैयाम को शामिल किया गया है।
जांच दल संबंधित पंचायतों के अभिलेखों, निर्माण कार्यों, वित्तीय दस्तावेजों और शिकायत में लगाए गए आरोपों का परीक्षण करेगा। रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा।
मामले को लेकर संबंधित पंचायतों में हलचल का माहौल है। अब यह देखना होगा कि जांच में शिकायतों की पुष्टि होती है या नहीं तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top