ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

विधायक दिनेश राय मुनमुन की मानवीय पहल — सड़क हादसे में घायल दम्पत्ति व बच्चे को खुद अस्पताल पहुंचाया

सिवनी, रविवार 07 दिसंबर 2025।
मानवता एक बार फिर जीत गई, जब सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने सड़क हादसे में घायल दम्पत्ति और उनके बच्चे की मदद के लिए बिना एक पल गंवाए खुद मोर्चा संभाल लिया।

दोपहर के समय बरेली–उदयपुरा हाईवे पर दुपहिया वाहन पर सवार दम्पत्ति अपने बच्चे के साथ दुर्घटना का शिकार हो गए। तभी उसी रास्ते से गुजर रहे विधायक दिनेश राय मुनमुन ने घटना को देख तुरंत अपना वाहन रुकवाया और घायलों को संभाला।

बिना किसी औपचारिकता का इंतजार किए उन्होंने घायल पति–पत्नी और बच्चे को अपने निजी वाहन में बैठाकर सीधे शासकीय अस्पताल, बरेली (रायसेन) पहुंचाया। अस्पताल में सभी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया, तब जाकर उन्होंने आगे की यात्रा जारी की।

स्थानीय लोगों ने विधायक की इस तत्काल मदद और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि यह सिर्फ दायित्व नहीं, बल्कि उनकी मानवीय सोच का परिचायक है।

🟢 दुर्घटना स्थल पर त्वरित सहायता और मानवीयता का ऐसा उदाहरण समाज में सकारात्मक संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *