ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

24 मार्च को आंगनवाड़ी केंद्रों में होगा विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण।17 हजार बच्चों को मिलेगा लाभ, ग्रेजुएशन सेरेमनी के रूप में होगा सम्मान।

: बालाघाट

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भोपाल के निर्देशन तथा कलेक्टर श्री मृणाल मीना के मार्गदर्शन में 24 मार्च 2026 को जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में “विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती दीपमाला सोलंकी ने बताया कि इस अवसर पर बाल चौपाल के माध्यम से प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा पूर्ण कर विद्यालय में प्रवेश के लिए पात्र बच्चों का ग्रेजुएशन सेरेमनी के रूप में सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 17 हजार बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह आयोजन बच्चों के शैक्षणिक जीवन की नई शुरुआत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं शिक्षकगण भी उपस्थित रहेंगे, जिससे बच्चों का उत्साहवर्धन किया जा सके। यह पहल प्रारंभिक शिक्षा को सशक्त बनाने के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमिका को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *