ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

अवैध रूप से भंडारित 350 ट्रॉली रेत पर प्रशासन की संयुक्त छापामार कार्रवाई I ग्राम खैरी में लावारिश हालत में मिला रेत का बड़ा भंडारण, सरपंच को सुरक्षित देखरेख के निर्देश।

बालाघाट

 जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार 16 मई 2026 को नायब तहसीलदार एवं खनि निरीक्षक, जिला बालाघाट द्वारा संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई करते हुए तहसील बालाघाट अंतर्गत ग्राम खैरी में अवैध रूप से भंडारित खनिज रेत के बड़े भंडारण का मामला सामने आया।

उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त जांच दल द्वारा मौके पर निरीक्षण करने पर लगभग 350 ट्रॉली खनिज रेत लावारिश हालत में पाई गई। टीम ने तत्काल स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की।जांच एवं पूछताछ के दौरान ग्राम पंचायत खैरी के सरपंच द्वारा अधिकारियों को बताया गया कि उक्त खनिज रेत पूर्व में जप्त की गई थी तथा वर्तमान में उनकी सुपुर्दगी में रखी गई है। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सरपंच को निर्देशित किया कि सुपुर्दगी में रखी गई जप्त रेत की आगामी आदेश तक सुरक्षित देखरेख सुनिश्चित की जाए तथा बिना अनुमति किसी भी प्रकार का परिवहन अथवा उपयोग न होने दिया जाए।
खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी लगातार सघन अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
                  
                                ✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *