ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

बालाघाट में 3 से 7 अप्रैल तक आंधी-तूफान और हल्की बारिश के आसार कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी किया 5 दिवसीय मौसम पूर्वानुमान।

बालाघाट

 जिले में आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, नई दिल्ली के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से प्राप्त 5 दिवसीय मध्यम श्रेणी के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 3 से 7 अप्रैल 2026 के बीच आंधी-तूफान के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

कृषि विज्ञान केंद्र बड़गांव के वैज्ञानिक डॉ. धर्मेन्द्र अगासे ने बताया कि इस अवधि में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है, जिससे तेज हवाएं चल सकती हैं।
पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 34.2 से 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 18.4 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वायुमंडलीय नमी सुबह के समय 53 से 67 प्रतिशत तथा दोपहर में 34 से 44 प्रतिशत तक रहने की संभावना है।
सामान्य दिनों में हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व की ओर रहने के साथ इसकी गति 3 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।
जिला कृषि मौसम इकाई, कृषि विज्ञान केंद्र बालाघाट ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए फसलों की सुरक्षा के आवश्यक उपाय अपनाएं तथा आंधी-तूफान के दौरान विशेष सतर्कता बरतें।
मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए प्रशासन एवं कृषि विभाग ने किसानों और आमजन से सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *