ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

लालबर्रा समूह जल प्रदाय योजना- 7 दिनों तक आंशिक जल आपूर्ति प्रभावित |

बालाघाट

जिले की लालबर्रा समूह जल प्रदाय योजना से जुड़े 102 ग्रामों में आगामी दिनों में जल आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छिन्दलई स्थित वैनगंगा नदी के इन्टेकवेल में रेत एवं मिट्टी के अत्यधिक जमा हो जाने से पानी का पर्याप्त संचयन नहीं हो पा रहा है, जिससे जल प्रदाय व्यवस्था प्रभावित हुई है।
इस समस्या के समाधान के लिए इन्टेकवेल की सफाई का कार्य 15 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री बी.एल. उईके ने बताया कि सफाई कार्य के दौरान जल प्रदाय पूरी तरह बाधित रहेगा। इसके चलते योजना से जुड़े गांवों में एक या दो दिन के अंतराल से आंशिक जल आपूर्ति की जाएगी। नागरिको से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पानी का पहले से संग्रह कर लें और जल का उपयोग सावधानी पूर्वक व मितव्ययिता से करें, ताकि असुविधा कम हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *