• Home
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ का महाअधिवेशन संपन्न महेंद्र प्रताप सिंह परिहार पुनः निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित
Image

मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ का महाअधिवेशन संपन्न महेंद्र प्रताप सिंह परिहार पुनः निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित

मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ का महाअधिवेशन संपन्न

 महेंद्र प्रताप सिंह परिहार पुनः निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित

सिवनी। मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ का प्रांतीय महाअधिवेशन 24 दिसंबर 2025 को जिला मंदसौर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। संगठन मंत्री रमाकांत सिंह ठाकुर ने बताया कि अधिवेशन की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह परिहार ने की। इस अवसर पर प्रदेश के 33 जिलों से लगभग 1000 पुलिस पेंशनर्स ने सहभागिता की। कार्यक्रम में रतलाम–मंदसौर रेंज के सेवानिवृत्त आईजी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं संगठन के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन के दौरान प्रदेशभर से आए पुलिस पेंशनर्स ने प्रत्येक जिले की पेंशन संबंधी समस्याओं, विसंगतियों और मांगों पर विस्तृत चर्चा की तथा समस्याओं के निराकरण के लिए शासन स्तर पर आवेदन-निवेदन करने पर सहमति बनी।महाअधिवेशन के दूसरे दिन 25 दिसंबर 2025 को संगठन के संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह परिहार का कार्यकाल पूर्ण होने पर निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इसमें उपस्थित प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से उन्हें दूसरी बार निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहवर्धक रहा। वक्ताओं ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ एक मजबूत एवं निरंतर विस्तार करता हुआ संगठन बन चुका है, जो पेंशनर्स के अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी रूप से कार्य कर रहा है।सिवनी जिले से जिला अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष रमेश कुमार मानेश्वर तथा केवलारी नगर अध्यक्ष के.के. डोंगरे ने अधिवेशन में उपस्थित रहकर जिले का प्रतिनिधित्व किया। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि सिवनी जिले में भी पुलिस पेंशनर्स संघ लगातार सक्रिय रहकर उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रयासरत है।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top