ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

गर्रा में अवैध मुरूम खनन पर खनिज विभाग का छापा, जेसीबी और डम्पर जब्त शासकीय तालाब से हो रहा था अवैध उत्खनन, वैध अनुमति नहीं मिलने पर कार्रवाई।

बालाघाट

 जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिला खनिज अमले ने ग्राम गर्रा, तहसील एवं जिला बालाघाट में छापामार कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर स्थित तालाब से हो रहे अवैध मुरूम उत्खनन का मामला पकड़ा।

जांच के दौरान पाया गया कि जेसीबी मशीन से तालाब से मुरूम निकालकर डम्पर में भरकर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। मौके पर मौजूद संबंधित व्यक्तियों से खनिज उत्खनन एवं परिवहन की वैधानिक अनुमति और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन वे कोई वैध अनुमति उपलब्ध नहीं करा सके।
नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर खनिज विभाग ने मौके पर ही जेसीबी मशीन और डम्पर को जब्त कर लिया। जब्त जेसीबी को कलेक्टर कार्यालय स्थित खनिज शाखा परिसर में सुरक्षित रखा गया है, जबकि डम्पर को ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में निगरानी के लिए सौंप दिया गया है।
खनिज विभाग के अनुसार मामले में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *