ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

आमगांव–बरबसपुर मार्ग का डामरीकरण गुणवत्ता पूर्ण, शिकायतें निराधार – लोक निर्माण विभाग।

वारासिवनी /बालाघाट

 आमगांव से बरबसपुर मार्ग के डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सामने आई शिकायतों पर लोक निर्माण विभाग ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। विभाग का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह निर्धारित मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया गया है।

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री बी.एस. अड़मे के अनुसार, उक्त सड़क का निर्माण खनिज निधि मद से कराया गया है। उन्होंने बताया कि डामरीकरण का कार्य तकनीकी मानकों के अनुसार संपन्न हुआ है और गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं पाई गई है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान में सड़क के किनारों (सोल्डर) का कार्य प्रगति पर है। विभाग द्वारा मार्ग की जांच भी कराई गई है, जिसमें कहीं भी बी.टी. (बिटुमिनस) सतह में कोई खराबी नहीं पाई गई।

कार्यपालन यंत्री ने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण को लेकर की जा रही शिकायतें पूरी तरह निराधार हैं और कार्य पारदर्शिता के साथ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *