• Home
  • Madhya Pradesh
  • गेहूं उपार्जन प्रक्रिया को लेकर जिला सहकारी बैंक में बैठक आयोजित।
Image

गेहूं उपार्जन प्रक्रिया को लेकर जिला सहकारी बैंक में बैठक आयोजित।

बालाघाट

रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की तैयारियों को लेकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बालाघाट मुख्यालय में शुक्रवार 07 फरवरी 2026 को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्री मृणाल मीना के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

बैठक में किसान पंजीयन एवं गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में गेहूं उपार्जन हेतु कुल 23 पंजीयन केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां किसानों का पंजीयन एवं खरीदी की जाएगी।
उपार्जन प्रभारियों एवं डाटा ऑपरेटरों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि सभी केंद्रों पर तकनीकी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण की जाएं। साथ ही डाटा एंट्री, दस्तावेज सत्यापन एवं खरीदी प्रक्रिया को त्रुटिरहित रखने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.के. ठाकुर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सुनील किरार, प्रबंधक लेखा श्री पी. जोशी, विपणन अधिकारी श्री एम.एल. यादव सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिल सके।
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे समय पर पंजीयन कराकर शासन की समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठाएं।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top