ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने किया जैविक/ प्राकृतिक हाट बाजार का भ्रमण

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने किया जैविक/ प्राकृतिक हाट बाजार का भ्रमण
कलेक्टर ने किया जैविक उत्पादों का क्रय
==========
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित सुभाष पार्क के पास जिला पंचायत काम्लेक्स में लगाए गए जैविक/ प्राकृतिक हाट बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां जैविक उत्पादकों से रूबरू चर्चा कर विभिन्न उत्पादों को क्रय किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, उप संचालक कृषि श्री मौरिस नाथ सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।
      उल्लेखनीय है कि जिले में प्राकृतिक एवं जैविक खेती के उत्पादों को उचित मार्केट मिल सके, इस उद्देश्य से जिला मुख्यालय स्थित सुभाष पार्क के पास जिला पंचायत कॉम्लेक्स में जैविक/ प्राकृतिक हाट बाजार सोमवार को लगाया गया। इस हाट बाजार में जिले के एफपीओ एवं स्वसहायता समूहों की महिलाओं व प्रतिनिधियों ने अपने स्टॉल लगाए। जिले के नागरिकों व अधिकारी- कर्मचारियों ने भी जैविक उत्पादों का क्रय किया। साथ ही आम नागरिकों ने उत्पादों के क्रय में अपनी विशेष रूचि दिखाई।
       उप संचालक श्री मौरिस नाथ ने बताया कि जैविक/ प्राकृतिक हाट बाजार में जैविक गेहूं, चना दाल, अरहर दाल, मूंग दाल, जैविक चावल, जैविक गुड़, जैविक/ प्राकृतिक सब्जियों में ककड़ी, मटर, बरबटी, मैथी, लाल भाजी, लौकी, तुरई, वैगन, अदरक, टमाटर, आलू, शकरकंद आदि और फलों में पपीता, केला, आम, अमरूद, नीबू, चीकू, बिनोला घी के साथ फसल अवशेषों से निर्मित शुद्ध प्राकृतिक जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट खाद आदि की विक्रय के लिए प्रदर्शनी लगाई गई। जिले के समस्त कृषकों, स्वसहायता समूहों, एफपीओ को उचित दाम मिल सके, इसके लिए यह नवाचार किया जा रहा है। उक्त बाजार सप्ताह में दो दिवस प्रति सोमवार एवं गुरूवार को लगाया जावेगा। जनप्रतिनिधियों, अधिकारी- कर्मचारियों व आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे जैविक/ प्राकृतिक हाट बाजार में उपस्थित होकर विभिन्न प्रकार के उत्पाद क्रय कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *