ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

सांसद श्रीमती भारती पारधी की पहल पर निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य एवं टीबी जांच शिविर आयोजित 712 हितग्राहियों ने लिया लाभ, 275 क्षय रोगियों को फूड बास्केट वितरित।

बालाघाट

 बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी ने अपने जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाते हुए

23 फरवरी, सोमवार को निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य एवं टीबी (क्षयरोग) जांच शिविर का आयोजन किया। स्वास्थ्य विभाग एवं महावीर इंटरनेशनल के सहयोग से यह शिविर बालाघाट स्थित तुरकर भवन, अंबेडकर चौक में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक संचालित हुआ।

शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कुल 712 हितग्राहियों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।

बीपी, शुगर सहित सामान्य रोगों की जांच के साथ-साथ क्षयरोग की स्क्रीनिंग भी की गई। मोबाइल एक्स-रे वैन एवं एआई आधारित डिजिटल एक्स-रे मशीन के माध्यम से 104 एक्स-रे किए गए, जबकि 82 हितग्राहियों के खखार (सैंपल) संग्रहित किए गए।

सांसद श्रीमती पारधी ने कहा कि जनसेवा उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य है और जन्मदिन जैसे अवसर समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम होना चाहिए। इस दौरान 275 क्षय रोगियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु फूड बास्केट वितरित किए गए। टीबी स्क्रीनिंग एवं फूड बास्केट से लाभान्वित हितग्राहियों की कुल संख्या 379 रही।
शिविर में 111 हितग्राहियों की सिकलसेल जांच, 162 हितग्राहियों की नेत्र जांच तथा 104 हितग्राहियों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। शहरी क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यकतानुसार चश्में उपलब्ध कराए गए।
मेगा स्वास्थ्य शिविर में एम.डी. मेडिसीन, स्त्री रोग, शिशु रोग, कान-नाक-गला, त्वचा रोग एवं ऑर्थो विशेषज्ञ सहित सरकारी एवं निजी चिकित्सकों ने सेवाएं प्रदान कीं। विशेषज्ञों द्वारा 333 हितग्राहियों की जांच एवं उपचार कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। वहीं 502 हितग्राहियों के सीबैक फॉर्म भरकर बीपी एवं शुगर की जांच की गई। मलेरिया विभाग द्वारा मलेरिया एवं डेंगू से बचाव हेतु विशेष परामर्श भी दिया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर, आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बी.एम. शरणागत, पार्षदगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन को लेकर आमजन में संतोष और प्रसन्नता देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *