ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

बम्होरी में त्योहारों से पहले शांति का संदेश

“त्योहार खुशियों के हों या तनाव के… फैसला आपके हाथ में है!” रायसेन जिले के बम्होरी थाना प्रांगण में होली, पंचमी और रमजान ईद को ध्यान में रखते हुए शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें थाना प्रभारी प्रीतम सिंह राजपूत, तहसीलदार महेंद्र सिंह राजपूत, हिन्दू उत्सव समिति और मुस्लिम त्यौहार समिति के अध्यक्ष सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बैठक में त्योहारों की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, आपसी समन्वय और सौहार्द बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने एक स्वर में भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में भाईचारे और शांति के साथ मिलजुलकर त्योहार मनाए जाएंगे, ताकि बम्होरी सामाजिक एकता की मिसाल बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *