• Home
  • Madhya Pradesh
  • 15 जुलाई को बालाघाट में मौसम का कहर! भारी बारिश, आंधी-तूफान और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट, किसानों व आमजन से सतर्क रहने की अपील।
Image

15 जुलाई को बालाघाट में मौसम का कहर! भारी बारिश, आंधी-तूफान और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट, किसानों व आमजन से सतर्क रहने की अपील।

बालाघाट 

अभयवाणी न्यूज

बालाघाट जिले में 15 जुलाई को मौसम विकराल रूप ले सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल द्वारा जारी ताजा मध्यम अवधि के मौसम पूर्वानुमान में जिले के लिए भारी वर्षा, आकाशीय बिजली, आंधी-तूफान तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र बड़गांव और मौसम विभाग ने किसानों एवं आम नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
पूर्वानुमान के अनुसार 11 से 14 जुलाई तक जिले में मध्यम बादल छाए रहने के साथ मध्यम वर्षा की संभावना बनी रहेगी, लेकिन 15 जुलाई को मौसम सबसे अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।
जिला कृषि मौसम इकाई, कृषि विज्ञान केन्द्र बड़गांव के वैज्ञानिक डॉ. धर्मेन्द्र अगासे ने बताया कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह के समय हवा में आर्द्रता 87 से 91 प्रतिशत तथा दोपहर में 62 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है। सामान्य दिनों में दक्षिण दिशा से 6 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी, जबकि 15 जुलाई को हवा की रफ्तार अचानक बढ़कर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
कृषि विज्ञान केन्द्र ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाएं। खेतों में जलभराव की स्थिति से बचने के लिए उचित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा तेज बारिश और आंधी के दौरान खेतों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें।
मौसम विभाग ने आम नागरिकों को भी चेताया है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और विद्युत पोलों के नीचे शरण न लें। आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और भारी बारिश के दौरान अनावश्यक आवागमन से बचें तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
 👉     अभयवाणी न्यूज नागरिकों से अपील करता है कि मौसम संबंधी हर आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। सतर्कता ही सुरक्षा है।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top