ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

वारासिवनी में कृषि केंद्र पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई ।एक्सपायरी कीटनाशक रूसिया कृषि केंद्र के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितता, जब्त सामग्री नियमानुसार होगी नष्ट।

वारासिवनी / बालाघाट

वारासिवनी में किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने और एक्सपायरी सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से सोमवार 29 जून को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) श्री कार्तिकेय जायसवाल के नेतृत्व में राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने नगर स्थित रूसिया कृषि केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने धान बीज, विभिन्न कीटनाशकों के स्टॉक रजिस्टर, व्यवसायिक लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।

जांच में कुछ कीटनाशकों की एक्सपायरी डेट समाप्त पाई गई, जिस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित कीटनाशकों को जब्त कर लिया।

एसडीएम श्री कार्तिकेय जायसवाल ने बताया कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जब्त किए गए एक्सपायरी कीटनाशकों को नियमानुसार नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा कृषि विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
निरीक्षण दल में तहसीलदार श्री सुरेश उपाध्याय, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा टेंभरे तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की टीम भी शामिल रही।

प्रशासन ने सभी कृषि आदान विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि वे निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करें और किसी भी स्थिति में एक्सपायरी खाद, बीज या कीटनाशकों का विक्रय न करें। वहीं किसानों से अपील की गई है कि कृषि सामग्री खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट अवश्य जांचें तथा खरीद का पक्का बिल प्राप्त करें।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के कृषि आदान विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *