डीएसआर तकनीक से धान की सीधी बुवाई का प्रदर्शन, खेत बचाओ अभियान के तहत लगी कृषक चौपाल ।बीजामृत उपचारित बीजों की सुपर सीडर से बुवाई, किसानों को प्राकृतिक एवं वैज्ञानिक खेती के गुर सिखाए गए।
बालाघाट कृषि विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक, टिकाऊ एवं कम लागत वाली खेती की तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 6 जून 2026 को विकासखंड के ग्राम चिल्लौद में कृषक श्रीमती संध्या भुतेकर के खेत पर डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) तकनीक का प्रदर्शन किया…
