ABHAY WANI

The Voice of Truth | Trusted News of Madhya Pradesh

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत गर्रा में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

गर्रा /वारासिवनी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को ग्राम पंचायत गर्रा के पंचायत कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जामुन एवं आम जैसे फलदार पौधों के साथ पीपल और करंज जैसे छायादार वृक्षों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच रुपेन्द्र सोनवाने, पंचगण एवं ग्रामीणों ने पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है और वृक्षारोपण इसके लिए सबसे प्रभावी माध्यम है।

वृक्ष न केवल वातावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य भी सुनिश्चित करते हैं।

सरपंच रुपेन्द्र सोनवाने ने अपने संबोधन में कहा कि जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों को कम करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की मांग है। उन्होंने आमजन से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने और पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपसरपंच मुरलीधर कावड़े, डॉ. चितरंजन राय (आयुर्वेद चिकित्सक, गर्रा), प्रियंका बोपचे (सीएचओ, आरोग्य अस्पताल गर्रा), करुणा रोडगे (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता), पंचायत सचिव विधासागर त्रिपाठी, जीआरएस विनोद राहंगडाले सहित समस्त पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा ग्रामवासियों को अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *